फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three youths were killed due to love affairs

प्रेम संबंधों के चलते तीन युवाओं की गई जान

Tue, 22 Mar 2016 01:42 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 22 Mar 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three youths were killed due to love affairs
ऊंज थानाक्षेत्र के रोही गांव में युवक की हत्या के बाद तफ्तीश के लिए पहुंचे पुलिस कप्तान प्रतीक मिश्रा (सफारी सूट में)।
कोतवाली क्षेत्र के नएपुर पिपरिस में भदोही-जंघई रेलवे ट्रैक के पास सोमवार को तड़के युवक-युवती का क्षतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की मानें तो मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है और दोनों ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


रोही गांव में प्रेम संबंधों को लेकर रविवार की रात जयप्रकाश (20) की हत्या कर दी गई। इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार वाले रात में शव लेकर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


मृतक के पिता की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने पांच लोगों के  खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी पीके मिश्र भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोही गांव के जयप्रकाश पुत्र बिहारी पासी का पड़ोस के गांव की लड़की से प्रेम संबंध था। एक माह पूर्व दोनों ने घर से भागने का प्रयास भी किया था। लेकिन, गांव वालों को भनक मिल गई और वह दोनों पकड़ लिए गए। तब से दोनों को आपस में मिलने नहीं दिया जा रहा था।

आरोप है कि लड़की के घरवालों ने रात में धोखे से बुलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को पेड़ पर लटका दिया। मृतक  के  पिता बिहारी पासी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार की रात 11 बजे वह सिंचाई करने खेत की ओर जा रहा था।

तालाब के पास कुछ आवाज सुनाई पड़ी। टार्च की रोशनी में देखा तो गांव निवासी योगेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, बुधानी, छोटई और शिवधर पासी उसके पुत्र जयप्रकाश को मार कर पेड़ से लटका रहे थे। उसे देखकर वे भाग गए। जयप्रकाश को पेड़ से उतारा गया उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर निवासी हीरालाल सरोज का पुत्र समरजीत उर्फ राजू (20) बीए-द्वितीय वर्ष का छात्र है तथा गाजीपुर में परीक्षा दे रहा है। उसका भदोही के रयां निवासी अपनी भाभी की चचेरी बहन आरती पुत्री विजय बहादुर से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सुबह रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने के बाद कोतवाली पहुंचे लड़के के परिजनों का कहना था कि रविवार को वह घाटमपुर स्थित अपने घर से शाम 6.30 बजे बिना कुछ बताए निकला था। जबकि युवती पक्ष के लोगों ने बताया की बीती रात 8 बजे से आरती घर से गायब थी जिसे लोग रातभर तलाश करते रहे।

सुबह उनका शव मिलने की खबर से सभी के होश उड़ गए। उनका कहना था कि आपस में प्रेम भी था तो इसकी जानकारी किसी को नहीं है। यदि मालूम होता तो दोनो परिवारों के बीच मधुर संबंध हैं और इसकी नौबत ही न आती।


पता चला है कि युवती के पिता विजय बहादुर मंुबई रह कर आटो रिक्शा चलाते हैं। उधर घटना के बाद तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।  शहर कोतवाल अजय श्रीवास्तव का कहना है कि मामला स्पष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed