फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three trucks, four tractors seized in overloading

Bhadohi News: ओवरलोडिंग में तीन ट्रक, चार ट्रैक्टर सीज

Sat, 18 Mar 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three trucks, four tractors seized in overloading
सरकार के पारदर्शी व्यवस्था में बालू के ठेकेदार सेंध लगा रहे हैं। हर महीने लाखों रुपये की रायल्टी चोरी कर रहे हैं। इसका खुलासा बुधवार की रात डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में अफसरों की संयुक्त छापेमारी में सामने आई। ओवरलोडिंग में तीन ट्रक और चार ट्रैक्टर को सीज किया गया। उन पर करीब छह लाख का जुर्माना लगाया गया। जिले में इब्राहिमपुर गंगा घाट पर ही वैध तरीके से बालू का खनन किया जा रहा है, लेकिन उसमें भी ठेकेदार खेल कर रहे हैं। सरकारी पर्ची में घाट से बालू के ट्रकों को अंडरलोड की पर्ची दी जा रही है, लेकिन सड़कों पर आते ही वह ओवरलोड हो जा रही हैं। यह स्थिति हर रोज है। शाम ढलते ही बड़ी संख्या में ट्रकें घाट से निकलकर गंतव्य को जाती हैं। जिसमें ओवरलोडिंग के साथ ही सरकारी राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। हर महीने लाखों रूपये रायल्टी भी चोरी हो रही है। शिकायत पर डीएम गौरांग राठी ने सख्ती की तो ठेकेदारों की मनमानी की पोल खुल गई। बृहस्पतिवार की रात में कौलापुर मार्ग पर एसडीएम ज्ञानपुर अश्वनी पांडेय के नेतृत्व में सीओ प्रभात राय, एआरटीओ प्रवर्तन शारदा मिश्रा और खनन अधिकारी पारसनाथ यादव ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान ओवरलोडिंग में तीन ट्रक और चार ट्रैक्टर पकड़े गए। एसडीएम ने बताया कि उन्हें सीज किया गया है। खनन अधिकरी ने बताया कि ओवरलोडिंग और रायल्टी चोरी में छह लाख का जुर्माना लगाया गया है। मामले में ठेकेदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed