फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three transformers burnt in five days, crisis increased

Bhadohi News: पांच दिन में जले तीन ट्रांसफार्मर, संकट बढ़ा

Tue, 27 Jun 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three transformers burnt in five days, crisis increased
गोपीगंज। नगर पालिका में इन दिनों में ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं नहीं थम रही हैं। नगर में पांच दिनों में तीन ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। इससे बिजली बड़ी आबादी बिजली के संकट से जूझ रही है। सोमवार को बस स्टैंड पर शिव मंदिर के पास लगा चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे कई वार्डों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गोपीगंज में पिछले पांच दिनों में तीन ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। बुधवार को चौकी के पास लगे 630 केवीए का ट्रांसफार्मर के जलने से आधा दर्जन वार्डों की आपूर्ति बाधित हुई थी। दो दिनों तक लोग परेशान रहे। इसके बाद ट्राली ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद मिर्जापुर रोड स्थित तुलसी तिराहे पर लगा 400 केवीए ट्रांसफार्मर जल गया। इससे चार वार्डों में बिजली का संकट खड़ा हो गया। अभी वह ट्रांसफार्मर बदला भी नहीं गया कि सोमवार को सुबह बस स्टैंड शिव मंदिर के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे लगभग तीन वार्डों की करीब चार हजार आबादी प्रभावित है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया। लगातार ट्रांसफार्मर जलने से नगरवासी हलकान हैं। वहीं विद्युत निगम के अधिकारी भी परेशान हैं। बिजली आपूर्ति को सुचारू करने के लिए दिन भर भागदौड़ करते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर की आबादी बढ़ती जा रही है, लेकिन अब भी पुराने उपकरणों से आपूर्ति की जा रही है। लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर लगातार जल रहे हैं। अधिशासी अभियंता सदर आदित्य पांडेय ने बताया कि जब तक नए ट्रांसफार्मर नहीं मिल रहे, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति बहाल रखने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed