{"_id":"5f6c8f3e8ebc3e53cc4fa325","slug":"three-injured-in-collision-of-vehicles-highway-jammed-bhadohi-news-vns549031963","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में तीन घायल,राजमार्ग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर में तीन घायल,राजमार्ग पर लगा जाम
विज्ञापन
गोपीगंज के मिर्जापुर रोड पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
- फोटो : BHADOHI
गोपीगंज। नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह राजमार्ग पर वाहनों की टक्कर में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचा कर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेते हुए जांच में लगी रही।
पहली घटना मिर्जापुररोड तिराहे पर उस समय हुई जब प्रयागराज से सीमेंट लादकर वाराणसी की ओर जा रहा ट्रक बारिश के पानी से भरे गड्ढे में जंप लेते हुए दूसरी लेन पर पहुंच गया और वाराणसी से प्रयागराज जा रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया और चालक शिवदयाल (30) निवासी बारा-प्रयागराज को घायल हो गया। दूसरी घटना गिराई पावर हाउस के पास हुई जहां डंपर और सरिया, गिट्टी, बालू लादकर जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर हो जाने से पवन कुमार (22), भवन कुमार (25) निवासी रामपुर कायस्थान घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट जाने से राजमार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
पुलिस ने वाहनों को किनारे लगाते हुए किसी तरह जाम को समाप्त कराया। घटनाओं में एक-दूसरे से टकराए वाहनों के काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो जाने से चालकों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है। घटना से नाराज लोगों ने राजमार्ग प्राधिकरण पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्राधिकरण के अधीन सिक्सलेन कार्य में लगी कार्यदायी संस्था मात्र ओवरब्रिज को चालू कराने में ताकत झोंक रहा है। पुरानी लेन पर आवागमन का भार होने के चलते लेन जर्जर होकर हादसों को आमंत्रण दे रहा है। पूर्वी छोर के कांजी हाउस और पश्चिमी छोर के गिराई पावर हाउस तक लेनों पर अनगिनत गड्ढों में भर चुका पानी मौत का कारण बन रहा है। गत दिनों पड़ाव के पास डायवर्ट हुई सर्विसलेन पर तीन बाइक सवारों की मौत की जिम्मेदार कार्यदायी संस्था रही है। विरोध करने पर प्राधिकरण ने गड्ढों को भरवाकर लेपन कार्य कराने का आश्वासन अभी तक पूरा नहीं कर सका है जिसका खामियाजा वाहन चालक, पैदल, साइकिल, बाइक सवारों को भुगतना पड़ रहा है।