फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three hundred villages have lost their electricity supply in summer

मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचा अघोषित विद्युत कटौती का मामला

Tue, 18 Aug 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Three hundred villages have lost their electricity supply in summer
ज्ञानपुर/घोसिया। जिले के तीन सौ अधिक गांवों में बेपटरी हो चुकी बिजली आपूर्ति का मामला मंगलवार को मुख्य अभियंता मिर्जापुर तक पहुंच गया। औराई क्षेत्र हो या चौरी हर तरफ विभागीय लापरवाही के चलते बिजली आपूर्ति बदहाल हो गई है। नगरीय क्षेत्रों के लिए निर्धारित 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 20 घंटे का शेड्यूल बेमतलब हो गया है। आपूर्ति कब होगी, कब बंद हो जाएगी कोई रोस्टर निर्धारित न होने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने से खेती-बारी के कार्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। घोसिया क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार न होने के कारण जेई को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नुमान अहमद के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। कहा कि तार-खंभा विहीन वार्डों, मोहल्लों में बिजली आपूर्ति की स्थिति खस्ता हो गई है। शिकायत करने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष संजय साहू, रुखसार अहमद, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी, रूपेश बरनवाल, रतीश जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन

80 गांवों के लोगों की रात की नींद मयस्सर नहीं
चौरी। एक्सईएन-फर्स्ट सर्किल के अधीन चौरी क्षेत्र के 80 गांवों के लोगों की रात की नींद इन दिनों बिजली के गुलगपाड़े के कारण हराम हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि आम उपभोक्ता से लेकर कॉमर्शियल कनेक्शनधारकों तक को न रात में नींद मिल रही है ना ही दिन में चैन। क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी जाने लगी है। क्षेत्र के आशीष दुबे, प्रदीप जायसवाल, सुदर्शन मौर्या आदि ने आरोप लगाया कि उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही से कटौती पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। लाकडाउन के कारण हर एक घरों में परिवारों की बढ़ जाने से न सही ढंग से लोगों को हवा मिल पाता है न पेयजलापूर्ति। किसान धान की रोपाई कर सिंचाई के लिए परेशान हो रहे हैं। पूर्व के दिनों में भी मामले को भी शिकायत की गई, लेकिन कोई असर विभाग पर नहीं पड़ रहा है। यदि दो दिन में कटौती का क्रम नहीं रुक सका तो लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोल में उतरे करंट से मवेशी की मौत
ंौरी। थानाक्षेत्र के पुरषोत्तमपुर गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आकर एक मवेशी की मौत हो गई। पशुपालक सूर्यबली सिंह ने बताया कि कीमती पशु चारे की तलाश में पोल के पास पहुंच गया था। उसी दौरान पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। आरोप है कि पोल में उतर रहे करंट की शिकायत विभागीय कर्मचारियों से की गई थी, लेकिन सुधार न होने से मवेशी की जान चली गई। इस तरह की घटनाएं पूरे क्षेत्र में हो रही हैं। चेतावनी दी कि यदि विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाया तो ग्रामीण उच्चाधिकारियों का घेराव करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed