फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three funeral sites will be built in the district with 75 lakhs

जिले में 75 लाख से बनेंगे तीन अंत्येष्टि स्थल

Thu, 22 Sep 2022 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Three funeral sites will be built in the district with 75 lakhs
ज्ञानपुर। जिले में गंगा से सटे तीन ग्राम पंचायतों में 75 लाख की लागत से अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे। इसके लिए 75 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। पंचायत राज विभाग ने डीघ और औराई बीडीओ को पत्र लिखकर गांव चयनित करने के लिए पत्र लिखा है। गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने के लिए सरकार गंभीर है। इसके लिए नमामि गंगे योजना से कृषि, उद्यान, वन सहित अन्य विभाग कार्ययोजना के अनुसार काम कर रहे हैं। पंचायत राज विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंगा से सटे गांव में शौचालय आदि भी बनाए गए हैं। गंगा घाटों पर शव के अंतिम संस्कार में दिक्कत न हो इसलिए अंत्येष्टि स्थल बनाए जा रहे हैं। पिछले पांच साल में करीब 21 अंत्येष्टि स्थल बनाए जा चुके हैं। साल 2022-23 में तीन नए अंत्येष्टि स्थल बनाने की स्वीकृति मिली है। जिस पर 75 लाख रुपये खर्च होंगे। एक-एक पर 24 से 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश कुमार यादव ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए बीडीओ को पत्र लिखा गया है। गांव और जमीन चिह्नित होने पर निर्माण शुरू हो जाएगा। जिले के गंगा किनारे स्थित गांव में गुजरे पांच साल में 21 अंत्येष्टि स्थल स्वीकृत हुए। जिन पर 10 से 13 लाख प्रति स्थल निर्माण पर खर्च किया गया। निर्माण के दौरान ग्राम पंचायतों की ओर से लापरवाही बरती गई। अंत्येष्टि स्थल औश्र गंगा घाट की दूरी करीब 200 से 500 मीटर तक कर दिया गया है। जिससे अधिकतर लोग अंत्येष्टि स्थल की बजाए घाट पर ही अंतिम संस्कार करना मुनासिब समझते हैं। बिहरोजपुर स्थित घाट गंगा की तलहटी से करीब 400 मीटर दूर बना है। जिससे कम ही लोग वहां शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचते हैं। देखरेख का अभाव होने से भी कई स्थल बदहाल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed