{"_id":"663c887544fee0cc79039ddf","slug":"three-arrested-including-constable-husband-for-dowry-murder-in-case-of-death-of-married-woman-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस का एक्शन, दहेज हत्या में आरक्षी पति समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस का एक्शन, दहेज हत्या में आरक्षी पति समेत तीन गिरफ्तार
Thu, 09 May 2024 01:55 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 09 May 2024 01:55 PM IST
सार
भदोही जिले में पुलिसकर्मी की पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। उसके मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में तीनों आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
भदोही जिले में कोतवाली से सटे नारायण कॉलोनी में विवाहिता की मौत के मामले में आरक्षी पति समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में मंगलवार की रात में ही पुलिस ने दहेज हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
ज्ञानपुर नगर के नारायण कॉलोनी में मंगलवार को सुबह विवाहिता प्रियंका चौधरी पत्नी आरक्षी रत्नेश कुमार निवासी शहर कोतवाली गाजीपुर का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ था। स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के पिता छेदीलाल ने आरोपी पति और ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज हत्या व प्रताड़ना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति आरक्षी रत्नेश कुमार, सास पान देवी, अंशु को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद तिवारी ने बताया कि आरक्षी समेत तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन