{"_id":"60927c5b8ebc3ef6413b13f4","slug":"thousands-of-jewelery-stolen-including-cash-breaking-the-lock-of-two-houses-bhadohi-news-vns5880329141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के चांदी गहना गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो मकानों का ताला तोड़कर 14 हजार नगदी समेत हजारों रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस जांच में लगी रही।
पीड़ित दशरथ और जगदेव कहार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह परिजन कुछ अंदर तो कुछ बाहर सो रहे थे। उसी दौरान सुनसान देखकर चोरों ने अगल-बगल स्थित दोनों के कमरों का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और सामानों से भरे तीन अटैची, एक बाक्स को तोड़कर उनमें रखे 14 हजार नकद, मंगलसूत्र, नथूनी, पायल, पैजनी, कपड़े आदि कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए सामानों की इधर-उधर खोजबीन करने पर टूटा बाक्स घर से काफी दूर मिला। पीड़ित परिवारों के घर जुटी भीड़ में नाराजगी रही कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मंगलवार को सुबह समाप्त हुआ और रात में चोर अपने मंसूबे पर कामयाब हो गए। दो माह पूर्व लगभग दो दर्जन से अधिक रिहायशी घरों को निशाना चोरों ने बनाया था लेकिन पुलिस एक भी मामलों का खुलासा करने में सफल नहीं हो सकी। इससे इस बात को बल मिल रहा है कि भदोही सर्किल में पुलिस इस तरह की घटनाओं को लेकर गंभीर नहीं है। थाना, कोतवाली, चौकी से होने वाली गश्त मात्र औपचारिकता रहती है।
थानाध्यक्ष रामदरश से सवाल करने पर बताया कि घटना की जानकारी होने पर जांच की गई लेकिन चोर हाथ नहीं लग सके जिससे मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है।