फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   This time in June there was least rainfall in five years

Bhadohi News: जून में पांच साल में इस बार सबसे कम हुई बरसात

Mon, 01 Jul 2024 04:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
This time in June there was least rainfall in five years
ज्ञानपुर। जिले में इस साल मानसून काफी देर से आया। जिसका असर रहा कि जून माह में औसत से करीब 90 फीसदी कम बारिश हुई। जून में केवल 19 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो बीते पांच सालों में सबसे कम है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जून में 50 एमएम से अधिक बारिश संतोषजनक मानी जाती है। जून में औसतन 108 एमएम बारिश होती है। इसके पहले साल 2019 में सबसे कम 22 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश के लिहाज से जनपद वासियों को जून माह ने निराश किया। इस साल मई ने तो खूब तपाया ही जून में भी भगवान भास्कर ने आंखे तरेरी। असर रहा कि हर साल 21 जून तक जिले में दस्तक दे देने वाला मानसून एक सप्ताह देरी से आया। जून में केवल दो बार बारिश हुई। जिसमें पहली बार पांच एमएम और दूसरी बार 14 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। कम बारिश का असर रहा कि इस साल जून में औसत तापमान से लगभग 90 फीसदी बारिश कम दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो जून में औसतन 108 एमएम बारिश होती है। हालांकि 50 एमएम से अधिक बारिश को भी संतोषजनक मानी जाती है, लेकिन इस बार केवल 19 एमएम बारिश हुई। जो बीते पांच सालों में सबसे कम है। देर से बारिश होने का असर रहा कि जिले में किसानों का एक तबका समय से धान की नर्सरी नहीं डाल सका। जिन किसानों के पास खुद की सिंचाई व्यवस्था हैं। वे ही नर्सरी डाल सके। मौसम विभाग के अनुसार भले ही जून में बारिश कम हुई, लेकिन बारिश का पीक ऑवर अभी शेष है। जुलाई, अगस्त और सिंतबर में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:

बारिश पर एक नजर:

साल - बारिश

2024 - 14

2023 - 56

2022 - 75.5

2021 - 386.5

2020 - 316.4

2019 - 22

नोट- आंकड़े मिलीमीटर में है।

कोट

जलवायु परिवर्तन कम बारिश का मुख्य कारण है। इस साल बंगाल की खाड़ी मानसून समय से चला था, लेकिन बिहार पहुंचने के बाद काल्पनिक रेखा में बदलाव और हवाओं का स्थिर होने से मानसून पर अप्रत्याशित असर पड़ा। बीते साल जिले में गोरखपुर के रास्ते मानसून ने प्रवेश किया। इस बार सोनभद्र के रास्ते से दस्तक दी है। इससे जिले में जरूर कम बारिश हुई है, लेकिन कहीं-कहीं पर अच्छी बारिश हुई है।

- सर्वेश बरनवाल, मौसम विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केंद्र, बेजवां भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed