फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves first worshiped in the temple and then stole the silver crown

Bhadohi News: चोरों ने पहले की मंदिर में पूजा फिर चुराया चांदी का मुकुट

Sun, 29 Dec 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Thieves first worshiped in the temple and then stole the silver crown
औराई। भदोही-मिर्जापुर सीमा पर स्थित टेढ़वा सहसेपुर हनुमान मंदिर पर से बीती रात चोरों ने एक किलो के चांदी के मुकुट पर हाथ साफ कर दिया। वहीं सीसीटीवी फुटेज में दो चोरों द्वारा मंदिर प्रांगण में 15 से 20 मिनट तक बैठ के पूजा पाठ किया गया। उसके बाद मौके का मुआयना करके किसी के न रहने पर हनुमान जी के सिर पर लगा मुकुट चुरा के ले जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी दीपक व अशोक दुबे द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को वे प्रातः पूजा पाठ वह सिंगार करके घर गए थे। दोपहर में मंदिर का कपाट बंदे करने गए तो देखा कि मुकुट नहीं था। हनुमान जी माथे पर लगा मुकुट पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के द्वारा चार वर्ष पूर्व भेंट किया गया था। चोरी की सूचना 200 मीटर के दूरी पर स्थित टेढ़वा चौकी पर दिया गया। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार द्वारा बताया गया कि सूचना प्राप्त होते ही मौके का मुआयना किया गया सीसी टीवी फुटेज खंगाला गया। जिसमें पाया गया कि चोरों ने मंदिर में बैठकर 15 से 20 मिनट तक पहले पूजा पाठ किया। इसके बाद हनुमान जी का मुकुट उठाकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed