फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves broke into the house and stole cash and jewellery

Bhadohi News: घर में घुसकर नकदी और गहने समेट ले गए चोर

Thu, 02 Jul 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole cash and jewellery
रामपुर माझां थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में सोमवार की रात एक घर में घुसे चोर 20 हजार नकद और लाखों रुपये के आभूषण समेट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को देर शाम प्राथमिकी दर्ज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रसूलपुर गांव निवासी विनोद यादव ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात उनके घर में चोरी हुई है। घर में घुसे चोरों ने अलमारी का लॉकर और तीन बक्सों के ताले टूटे तोड़ दिए। साथ ही सोने की दो चेन, कर्णफूल, एक जोड़ी पायल और बक्से में रखे 20 हजार रुपये नकदी ले गए हैं। मंगलवार को भोर में घर से करीब 200 मीटर दूर एक बक्सा फेंका मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट-

-----
कार्यालय का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी
खानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित एक बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार की रात घुसे चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़ दिया। इसके बाद इन्वर्टर, बैटरी, डीवीआर, सीसीटीवी कैमरे का मॉनिटर और 25 हजार रुपये नकद ले गए। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि सुबह जब कर्मचारी कॉलेज पहुंचे तो कार्यालय का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। कॉलेज की प्रबंधक संगीता चौहान ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed