Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves Break 11 Locks Steal Cash and Medicines from Hospital in bhadohi

UP News: चोरों ने अस्पताल को बनाया निशाना, 11 ताले तोड़कर उठा ले गए दवाएं और नकदी; सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए

Thu, 09 Apr 2026 03:36 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 09 Apr 2026 03:36 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही जिले में चोरों ने अस्पताल को भी नहीं छोड़ा। 11 ताले तोड़कर अस्पताल से दवाओं के साथ ही नकदी चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा लिया। 

विज्ञापन
Thieves Break 11 Locks Steal Cash and Medicines from Hospital in bhadohi
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के नगर के मंडी चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलर संख्या 38 के सामने स्थित डॉ. जयंत माथुर के निजी अस्पताल में बुधवार की रात चोरों ने चोरी कर ली। चोर अस्पताल के करीब 11 ताले तोड़कर नकदी, दवाइयों समेत सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। वही अस्पताल में मौजूद मेडिकल स्टोर से भी नकदी चुरा ली।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
वाराणसी निवासी डॉ. जयंत माथुर का गोपीगंज में निजी अस्पताल है। जिसमें वे हर दिन ओपीडी करते हैं। रात के समय अस्पताल बंद रहता है। हर दिन की तरफ बुधवार को भी ओपीडी के बाद अस्पताल बंद हो गया और चिकित्सक समेत मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद कर चले गए। 
विज्ञापन


डॉ. जयंत माथुर ने बताया कि चोरों ने अस्पताल में एक के बाद एक 11 ताले तोड़कर अलग-अलग स्थानों पर रखे करीब 75 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। वहीं अस्पताल परिसर में ही मेडिकल स्टोर चलाने वाले नंदकिशोर यादव की दुकान से भी करीब 53 हजार रुपये की चोरी कर ली। चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। जिससे घटना की फुटेज भी उनके हाथ लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

बताया कि सुबह जब कर्मचारी अस्पताल खोलने के लिए पहुंचे तो मुख्य दरवाजे समेत अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। अनहोनी की आशंका के बीच अंदर जाकर देखा गया तो मेडिकल स्टोर व अन्य कमरों में भी सामान बिखरा पड़ा था और ताले टूटे हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed