{"_id":"67f95cf3a86aa61e04091e8a","slug":"thieves-are-in-high-spirits-committed-second-theft-in-24-hours-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चोरों के हौसले बुलंद; 24 घंटे में दूसरी चोरी को दिया अंजाम, पुलिस की चुनौती बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चोरों के हौसले बुलंद; 24 घंटे में दूसरी चोरी को दिया अंजाम, पुलिस की चुनौती बढ़ी
Fri, 11 Apr 2025 11:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:48 PM IST
सार
चोर बेखौफ हैं और लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद पुलिस एक ओर खुलासा कर रही है वहीं दूसरी ओर चोर घटना को अंजाम दे रहे हैं। आलम ये है कि 24 घंटे में दूसरी चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए हैं और पुलिस तंत्र को चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। एक भी मामले का पुलिस खुलासा करने में विफल हो रही है। शीतला माता मंदिर की प्रतिमा से नथुनी चोरी का मामला अभी थमा नहीं था कि बारीगांव में गुमटी का ताला तोड़कर चोर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
बारीगांव निवासी विजय यादव घर से कुछ दूर गुमटी की दुकान में नाश्ता, चाय पान की दुकान करके जीवन यापन करते हैं। बुधवार की रात में दुकान बंद कर वह घर चले आए। रात में आए चोर सिलेंडर, चूल्हा, नाश्ते का सामान बर्तन आदि उठा ले गए। सुबह वह जब दुकान पर पहुंचा तो गुमटी का ताला टूटा देख अवाक रह गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्त न होने से चोरी की घटनाएं बढ़ गई है।
विज्ञापन