फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There will be a blackout in Gyanpur at six o'clock on the evening of January 23, and sirens will sound.

Bhadohi News: 23 जनवरी की शाम को छह बजते ही ज्ञानपुर में होगा ब्लैक आउट, गूंजेंगे सायरन

Thu, 22 Jan 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
There will be a blackout in Gyanpur at six o'clock on the evening of January 23, and sirens will sound.
ज्ञानपुर। 23 जनवरी की शाम को छह बजते ही ज्ञानपुर कस्बे में ब्लैक आउट कर दिया जाएगा। चारों तरफ सायरन की आवाज सुनाई देगी, लेकिन किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्म दिवस पर ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसमें नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से डीडीएमए, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य व अन्य संबंधित विभाग शामिल होंगे।
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि ब्लैक आउट मॉकड्रिल में कम से कम 50 नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक, आपदा मित्र, एनसीसी कैडेड, एनएसए कैडेड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भूतपूर्व सैनिक आदि शामिल होंगे। इसमें करीब 15 से 20 मिनट के मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी के लिए दो मिनट तक सायरन ध्वनि प्रसारित की जाएगी। सायरन बजते ही नागरिकाें की ओर से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के साथ स्वयं सेवकों को आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंगुशर का प्रयोग करना, फायर सर्विस की बड़ी आग बुझाने के लिए फायर टेडर वेहिकल का प्रयोग किया जाएगा। वहीं, हमले के दौरान घायल हुए लोगों का नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों की ओर से प्राथमिक उपचार प्रदान किया जाएगा। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाए जाने के बाद मॉकड्रिल के समाप्ति की घोषणा की जाएगी। जिले में इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed