फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Left party workers staged a sit-in outside the CO's office.

Bhadohi News: वामदल के कार्यकर्ताओं ने सीओ कार्यालय के बाहर दिया धरना

Thu, 08 Oct 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Left party workers staged a sit-in outside the CO's office.
भदोही सीओ कार्यालय पर धरना देते वामदल के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : shiv tripathi
ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाॅक के जिला मंत्री रामजीत यादव को आधी रात को घर से उठाने से नाराज वामदल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीओ भदोही कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा। वामदलों ने आरोप लगाया कि छह अक्तूबर की रात में पुलिस ने ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के जिला मंत्री रामजीत यादव को उनके घर से बिना किसी नोटिस या वारंट के उठा लिया। परिवार वाले जब भदोही कोतवाली पहुंचे तो बताया गया कि चौरी थाने ले जाया गया है। बगैर किसी अपराध के पुलिस द्वारा इस प्रकार का कार्य करना उचित नहीं है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाए।इस मौके पर भान सिंह मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, इंद्रदेव पाल, जगन्नाथ मौर्य, पंचम यादव, सुशील कुमार श्रीवास्तव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed