फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There was no sunshine on the second day as well, maximum temperature dropped by 6 degrees

Bhadohi News: दूसरे दिन भी नहीं निकली धूप, 6 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Wed, 15 Jan 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
There was no sunshine on the second day as well, maximum temperature dropped by 6 degrees
ज्ञानपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद से जिले में शीतलहर का सितम जारी है। लगातार दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली है। दिन से लेकर रात तक गलन ऐसी कि लोगों की ऊंगलियां काम नहीं कर रही हैं। सुबह कोहरे के कारण दृश्यता 100 मीटर रही।
विज्ञापन

जिले में बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाये है। सुबह से लेकर शाम तक 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कड़ाके की ठंड में पूरा जिला कांपता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को ठंड के कारण लोग अलाव से चिपके रहे। वहीं किसी काम से निकले वाले लोग अलाव की राह ताकते रहे। सुबह के समय घने कोहरे के कारण वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बीते साल बुधवार को अधिकतम तापमान 11 और रात का 8 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि पछुआ हवाओं के प्रभाव से आगामी दिनों में तापमान और भी गिरेगा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 9 डिग्री रहा।

वहीं कृषि विशेषज्ञ डॉ. विश्वेन्दु द्विवेदी ने कहा कि खेती किसानी की दृष्टिकोण से फायदेमंद है। खासकर गेंहू की फसल के लिए अनुकुलित है। आलू, मटर और सरसों की फसल में पाला लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed