{"_id":"6a4d50aa8759f1ccac0ac577","slug":"there-was-controversy-over-posting-old-photos-on-social-media-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-145479-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सोशल मीडिया पर पुरानी फोटो पोस्ट करने पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सोशल मीडिया पर पुरानी फोटो पोस्ट करने पर हुआ था विवाद
विज्ञापन
जंगीगंज। गोपीगंज कोतवाली के किशुनदेवपुर (बिहसपुर) गांव में बीते रविवार को युवक को मारपीट कर कुएं में ढकेलने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आया। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीर पोस्ट करने के विवाद के बाद दो भाइयों मारपीट करने पर युवक जान बचाने के लिए भागा और घर के पास स्थित करीब 50 फीट गहरे कुएं में गिर पड़ा। जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। संभ्रांत लोगों की पहल पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। किशुनदेवपुर (बिहसपुर) निवासी सुदामा मौर्य का बेटा देवीशंकर मौर्य ने 2017 में सीतामढ़ी में खिंचवाई गई एक पुरानी तस्वीर हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी।
आरोप है कि उस तस्वीर में गांव के एक युवक की भी फोटो था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी युवक अपने छोटे भाई के साथ उसके घर पहुंचा और मारपीट करने लगा। मारपीट से बचने के लिए देवीशंकर घर से भागा, लेकिन इसी दौरान घर के पास स्थित लगभग 50 फीट गहरे कुएं में गिर पड़ा। शनिवार रात गोपीगंज थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उसे पीटकर कुएं में ढकेल दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के आपसी विवाद का मामला था। आपसी समझौते के बाद दोनों पक्षों को समझाया गया। अगर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ किया जाता है, आगे कार्रवाई भी होगी।

गांव में रैली निकालते हुए।
विज्ञापन