{"_id":"673265df54e4838261014a6c","slug":"there-should-be-no-shortage-of-fertilizers-and-seeds-speed-up-paddy-procurement-commissioner-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-118844-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद-बीज की न हो कमी, धान खरीद में लाएं तेजी : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद-बीज की न हो कमी, धान खरीद में लाएं तेजी : कमिश्नर
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मंडलायुक्त डॉ. मुथु कुमार स्वामी सोमवार को एक दिवसीय भ्रमण के तहत जिले में आए। कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद वह ककराही मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। प्रभारियों को निर्देश दिया कि धान की खरीद में तेजी लाएं। शासन से मिले लक्ष्य को पूरा करें।
कहा कि धान में नमी होने के बाद भी क्रय केंद्रों से किसानों को न लौटाया जाए। इसके बाद वह पड़ाव स्थित क्रय-विक्रय समिति पर पहुंचे। वहां डीएपी लेने आए किसान से बात किया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद-बीज की कमी न होने पाए।
मौके पर एडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य, एसडीएम अरूण गिरी, कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, संभागीय खाद्य नियंत्रक आरबी प्रसाद, विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह आदि रहे।