फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There should be no delay in development works: AK Sharma

विकास कार्यों में नहीं हो देरी : एके शर्मा

Fri, 21 Nov 2025 12:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Updated Fri, 21 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
There should be no delay in development works: AK Sharma
शहीद सुलभ उपाध्याय के मूर्ति पर माल्यार्पण करते नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा। स्रोत
ज्ञानपुर। सूबे के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने बृहस्पतिवार को राजकीय गेस्ट हाउस में हुई कोर कमेटी की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी हाल में देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के सामने जिला प्रशासन, नगर विकास, ऊर्जा, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, पेयजल, सिंचाई और अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं चुनौतियों का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं का सीधा संबंध जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास से है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ऊर्जा विभाग की योजनाओं, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण, शहरी सुविधाओं, विद्युत वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए प्रत्येक विभाग परिणाम आधारित कार्यशैली अपनाएं। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, डीएम शैलेष कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed