फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There is no barrier on Pipapul, the driver took the Bolero and climbed, had the sailor not stopped, he would have drowned in the Ganga.

Bhadohi News: पीपापुल पर बैरियर नहीं, बोलेरो लेकर चढ़ गया चालक, न रोकते नाविक तो गंगा में समा जाता

Fri, 21 Jun 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
There is no barrier on Pipapul, the driver took the Bolero and climbed, had the sailor not stopped, he would have drowned in the Ganga.
गोपीगंज। जिले के तीनों पीपा पुलों को गंगा दशहरा के ठीक पहले बंद कर दिया गया, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे को दावत दे सकती है। बृहस्पतिवार को कुछ ऐसा ही हुआ। जब रामपुर घाट पर पीपा पुल पर आवागमन बंद किये जाने के बाद भी बैरियर न लगाए जाने के कारण बोलेरो चालक तेजी से पीपा पुल पर चल गया। पास स्टीमर पर मौजूद नाविकों ने अगर उसे नहीं रोका होता तो वह वाहन सहित गंगा में समा गया होता। जिले में रामपुर, डेंगुरपुर और सीतामढ़ी में पीपा पुल का संचालन होता है। मिर्जापुर जिले को जोड़ने वाली इन पुलों को जिले की लाइफलाइन कही जाती है। रामपुर घाट पर बने पीपा पुल की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी भदोही की है। वहीं डेंगुरपुर और सीतामढ़ी मिर्जापुर पीडब्ल्यूडी के जिम्मे हैं। हर साल गंगा दशहरा के पहले पीपा पुल खोल दिया जाता है। इससे कि गंगा में उफान होने की स्थिति में किसी तरह की अनहोनी न होने पाए। इस बार भी गंगा दशहरा के पहले तीनों पीपा पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है। रामपुर घाट पर बने पीपा पुल तो तोड़ना भी शुरू कर दिया गया है। दोनों ओर के चकर प्लेट भी हटा दिया गया है। गंगा उस पार से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी पुल के पीपे को निकाल रहे हैं, लेकिन दोनों तरफ बैरियर न लगे होने की स्थिति में वाहन चालक धोखा खा जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को बोलेरो सवार रामपुर घाट की तरफ से धड़धड़ाते हुए पुल पर चढ़ गया। पास मौजूद लोग चिल्लाते रहे, लेकिन शीशा बंद होने की स्थिति में उसे कुछ सुनाई नहीं दिया। इस बीच गंगा में स्टीमर चला रहे नाविकों ने इशारा कर उसे रोका, नहीं तो वह वाहन सहित गंगा में समा गया होता।
विज्ञापन

कोट

दोनों तरफ पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी लगे हैं। पीपा पुल को तोड़ा जा रहा है। हो सकता है नजर न पड़ने के कारण ऐसा हुआ। हालांकि सावधानी बरती जानी चाहिए।

जैनू राम, एक्सईएन,पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed