{"_id":"695ac5050812e6808f042f68","slug":"there-is-a-20-minute-golden-period-after-an-accident-the-patient-was-jostled-in-the-ambulance-for-up-to-25-minutes-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-137081-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: साल 2026 के पहले रविवार की रात रही सबसे सर्द, बीते पांच सालों का टूटा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: साल 2026 के पहले रविवार की रात रही सबसे सर्द, बीते पांच सालों का टूटा रिकॉर्ड
विज्ञापन
आसमान में दिन भर छाया रहा बादल। संवाद
ज्ञानपुर। साल 2026 के पहले रविवार की रात सबसे सर्द रही। तापमान ने बीते पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को रात में तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान रहा। बीते 24 घंटे में तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस कमी आई है। लगातार कम हो रहे तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने जनपद में दो दिन कोल्ड डे जारी किया है।
पहाड़ी क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के कारण लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। इस कारण ठंड में वृद्धि हुई है। रविवार की सुबह भी दिन की शुरूआत कोहरे से हुई। दोपहर में भी आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। धूप नहीं खिली। पछुआ हवा चलने से लोग कांपते रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के माैसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जनवरी सप्ताह का औसत तापमान
2022 - 18.6 - 9.1
2023 - 17.9 - 9.3
2024 - 16.1 - 9.1
2025 - 19 .6 - 8.4
2026 - 17.3 - 7.2
नोट :
तापमान डिग्री सेल्सियस में है।