फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women submitted a memorandum to the District Magistrate regarding basic amenities.

Bhadohi News: मूलभूत सुविधाओं के लिए महिलाओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 07 Oct 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Women submitted a memorandum to the District Magistrate regarding basic amenities.
नगर के पुरानी बाजार से सटी वृंदावन कॉलोनी और साइन धाम की कई महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। महिलाओं ने कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था कराने की मांग की। कहा कि मांग पूरी न होने पर वह आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में 12 साल से 100 परिवार मकान बनाकर रह रहे हैं। इसके बावजूद यहां अब तक सड़कें नहीं बनाई गई हैं। नालियों और बिजली के खंभों की भी व्यवस्था नहीं है। नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता है। इससे कॉलोनी की सड़कों पर जगह-जगह पानी भरा रहता है। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। महिलाओं ने बताया कि जलभराव और खराब रास्तों के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है। इस मौके पर दुर्गावती, प्रमिला, विमला देवी, रेखा कुमारी, रेनू, अर्चना, आरती, रेणु यादव, आशा देवी, सुनीता देवी, सुचिता, प्रियंका और अनुपम श्रीवास्तव आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed