फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sharadiya Navaratri: This time, Goddess Bhavani will arrive on an elephant and depart on a rooster.

शारदीय नवरात्र : इस बार हाथी पर आएगी भवानी, मुर्गे पर होगी विदाई

Wed, 07 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navaratri: This time, Goddess Bhavani will arrive on an elephant and depart on a rooster.
आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू होगा। भावसिंहपुर डूहिया निवासी आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि इस बार नवरात्र दस दिन का है। ऐसा संयोग 2016 के बाद आया है। मां का आगमन गज यानी हाथी पर होगा, जो सुख, समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जबकि मां की विदाई मुर्गे पर होगी। नवरात्र की तैयारी में लोग जुट गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक पंडाल बनने लगे हैं। बाजार भी गुलजार होने लगे हैं। जिले भर में 950 स्थानों पर पंडालों में मां दुर्गा विराजमान होगी। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11.30 से 12.30 बजे तक है। आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि 11 अक्तूबर को सुबह 6.19 के बाद नवरात्र शुरू होगा। 18 अक्तूबर रविवार को अष्टमी है, जो सोमवार सुबह 7.33 बजे तक है। इसके बाद नवमी लग रही है। नवमी तिथि मंगलवार दोपहर 12.50 बजे के तक रहेगा। इसके बाद दशमी लगी रही है। विजय मुहूर्त दोपहर 02.05 से 02.51 बजे तक रहेगा। रावण दहन (प्रदोष काल) 20 अक्तूबर को शाम 05.45 बजे के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
हाथी पर आगमन का फल:
- अच्छी बरसात होने का संकेत:
- धान्य की वृद्धि होती है
- किसानों की फसल अच्छी होती है
- सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है
------------
नवरात्र कैलेंडर
11 अक्तूबर- प्रतिपदा, मां शैलपुत्री
12 अक्तूबर- द्वितीया, मां ब्रह्मचारिणी
13 अक्तूबर- तृतीया, मां चंद्रघंटा
14 अक्तूबर- चतुर्थी, मां कूष्मांडा
15 अक्तूबर- पंचमी, मां स्कंदमाता
16 अक्तूबर- षष्ठी, मां कात्यायनी
17 अक्तूबर- सप्तमी, मां कालरात्रि
18 अक्तूबर- अष्टमी, मां महागौरी
19 अक्तूबर— नवमी, मां सिद्धिदात्री
20 अक्तूबर— विजयादशमी, दशहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed