{"_id":"67f965641f8695650a025de4","slug":"there-are-problems-in-schools-teachers-should-remember-us-anirudh-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-124658-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में दिक्कत, शिक्षक हमें करें याद : अनिरूद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में दिक्कत, शिक्षक हमें करें याद : अनिरूद्ध
विज्ञापन
अभोली ब्लॉक के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक स्कूल गौरा द्वितीय में शुक्रवार को विद्यालय भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, शिक्षक संघ के भूपेंद्र कुमार यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद विद्यालय के गेट पर लगे फीता को काटकर लोकार्पित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा विभाग से उन्हें सबसे अधिक सम्मान मिला।
शिक्षा विभाग के जो भी साथी हैं, अगर वह जिले के निवासी हैं तो समस्या होने पर उन्हें याद करें, उनके कार्य कराए जाएंगे। स्कूलों में भी कोई दिक्कत या कमियां हो तो शिक्षक भाई उनसे कह सकते हैं। वह स्कूलों के बेहतरी के लिए संकल्पित हैं।
इसके पूर्व अमित त्रिपाठी और दिलीप पांडेय ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रमोद कुमार यादव, जटाशंकर, अमरकांत, सुरेंद्र कुमार सिंह, वंशराज मौर्य, कैलाश नारायण यादव, शिव शंकर माैजूद रहे।