{"_id":"66944a00afa682faed07f6f4","slug":"theft-of-lakhs-from-two-places-in-two-days-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-114261-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दो दिन में दो जगह से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दो दिन में दो जगह से लाखों की चोरी
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। चोरी की कई घटनाओं का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। चोरों ने दो दिनों में दो जगह से लाखों का माल उड़ा दिया।
गोपीगंज के जगन्नाथपुर भगतपुर निवासी शंभूनाथ मिश्र शुक्रवार को परिवार के साथ कोइरौना के महदेवा में नव निर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात में जब वे लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। रोशनदान के सहारे रस्सी लटक रही थी। चोर आलमारी, अटैची, बक्सा आदि तोड़ कर नकदी समेत लाखों रुपए के आभूषण उठा ले गए थे। पुलिस ने डाग स्क्वाॅड की मदद से जांच पड़ताल की। पीड़ित के अनुसार, चोर दो लाख 25 हजार रुपये समेत 25 लाख आभूषण उठा ले गए हैं।
शनिवार की रात चोरों ने गोपीगंज के रामपुर घाट रोड स्थित खत्री बगीचे के पास एक हार्डवेयर की दुकान से लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। नगर के पड़ाव निवासी दीपक जायसवाल की हार्डवेयर की दुकान खत्री के बगीचे के पास स्थित है। शनिवार को वे दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान में बिखरे सामान देखकर आशंका हुई। चोरों ने दुकान से कई बाल्टी पेंट, हार्डवेयर का सामन और गल्ले में रखी नकदी गायब कर दी।
विज्ञापन
जांच को पहुंची पुलिस कुर्सी पर बैठकर पूछताछ करती नजर आई। पीड़ित दीपक जायसवाल ने बताया कि चोर प्रतिष्ठान के पीछे से छत की पटिया तोड़कर अंदर घुसे थे। बताया कि दो लाख रुपए से ज्यादा का सामान व नकदी चोरी हुई है। लगातार हो रही चोरियों पर व्यापारियों ने आक्रोश जताया है। व्यापारियों का कहना है कि चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हो रहा है।