{"_id":"56fec6424f1c1b1546f00105","slug":"theft-lock-snapping-two-houses-half-a-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों का ताला चटकाकर पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों का ताला चटकाकर पांच लाख की चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज थानाक्षेत्र के केवलपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो बंद घरों को खंगाल दिया। चोरों ने दोनों घरों का ताला चटकाकर पांच लाख रुपये से अधिक के आभूषण और सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह एक खेत में टूटे बाक्स और अटैची फेंके हुए मिले। दोनों घरों में परिवार के सभी सदस्य कोलकाता और मुंबई में रहते हैं। चोरी की खबर लगते ही वह घर के लिए रवाना हो गए।
केवलपुर गांव निवासी मातामणि पांडेय और माता जगत का गंगा के किनारे दो मंजिला मकान है। दोनों भाइयों का कोलकाता में कारोबार है, जिससे परिवार के सभी सदस्य वहीं रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात आए चोरों ने दोनों भाइयों के घरों में ताला चटकाकर पांच कमरों में रखे आभूषण, कपड़े और अन्य कीमती सामान उठा ले गए। बताया जाता है कि दोनों भाइयों की पांच बहुओं के कमरे में सोने और चांदी के आभूषण थे। मातामणि पांडेय ने फोन पर बताया कि चार लाख रुपये से अधिक के आभूषण और अन्य सामान वहां रखे थे। खबर मिलने के बाद वह कोलकाता से घर के लिए रवाना हो गए। इसी तरह चोरों ने पड़ोसी राजकुमार पांडेय के बंद कमरे का ताला तोड़कर आभूषण समेत करीब एक लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। राजकुमार का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। शुक्रवार को घर से कुछ दूर स्थित खेत में टूटी अटैची और बाक्स मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसओ गोपीगंज विनोद दूबे ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद बीटा पुलिस को भेजकर छानबीन कराई। मामले की छानबीन चल रही है।