फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Theft in ancient Shiva temple

प्राचीन शिव मंदिर में चोरी

Sun, 13 Mar 2022 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Theft in ancient Shiva temple
दुर्गागंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सभा भानीपुर (पांडेपुर) के प्राचीन शिवमंदिर बाबा बूढ़ेनाथ में शुक्रवार की रात में चोरी की घटना हो गई। चोर मंदिर से साउंड सिस्टम, माइक, लाउडस्पीकर, दानपेटिका आदि उठा ले गए। दानपेटिका में करीब दो हजार रुपये थे। इसके अलावा कुल 23 किलो 500 ग्राम के पांच 5 घंटे भी चोर उठा ले गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानपति सौरभ पांडेय ने दुर्गागंज थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राम दरस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मंदिर के पुजारी रमेश पांडेय ने बताया कि मंदिर में रखा पूरा साउंड सिस्टम भी चोर उठा ले गए। पुजारी मंदिर में शाम दस बजे तक थे और शनिवार को सुबह चार बजे आए तो मंदिर परिसर में सारे सामान बिखरे पड़े थे। पुजारी ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed