फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The youth of the city who are suffering from depression

अवसाद के शिकार हो रहे कालीन नगरी के युवा

Thu, 09 Sep 2021 05:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
The youth of the city who are suffering from depression
विश्व में तेजी से फैल रहे डिप्रेशन (अवसाद) की बीमारी से कालीन नगरी भदोही भी अछूती नहीं है। 20 से 30 साल के युवा सबसे अधिक इसके शिकार हो रहे हैं। कोरोना काल में सबसे अधिक लोग इससे प्रभावित हुए। अवसाद के कारण कुछ लोगों ने आत्महत्या जैसे खतरनाक कदम भी उठाकर अपनी इहलीला को ही समाप्त कर दी।
विज्ञापन

बदलती जीवन शैली और भागमभाग की जिंदगी में आज का युवा डिप्रेशन का शिकार होता जा रहा है। युवाओं में मनोरोग तेजी से पांव पसार रहा है। डिप्रेशन के कारण कुंठा, अवसाद, चिडचिड़ापन यहां तक कि आत्महत्याओं का ग्राफ भी दिनो-दिन बढ़ता जा रहा है। अधिक कमाने और अधिक सहेजने की होड़ में युवा खोता जा रहा है। संयुक्त परिवार का विघटन, नौकरी में लक्ष्य प्राप्ति के लिए अत्यधिक दबाव, अनावश्यक प्रतिस्पर्धा, दूसरे के सुख से दुबले होना आदि ऐसी प्रवृत्तियां विकसित होती जा रही हैं, जिनमें व्यक्ति कुंठाग्रस्त होकर डिप्रेशन का शिकार हो रहा है।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के मनोरोग चिकित्सक डॉ. अशोक पारासर की माने तो बेरोजगारी, खर्च, आर्थिक समस्या, पढ़ाई और पारिवारिक कारणों से 20 से 30 साल के युवा डिप्रेशन के अधिक शिकार हो रहे हैं। तनाव न सह पाने के कारण वह आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण अवसाद का ग्राफ बढ़ा है। तीन माह में दो ऐसे व्यक्ति उनके पास आए जो आत्महत्या की सोच रहे थे, लेकिन काउंसिलिंग और दवाओं से आज वह ठीक हो चुके हैं। उनका मानना है कि 100 व्यक्तियों में 10 अवसाद से ग्रसित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed