{"_id":"6a91e9ba3fb2412a440fdb32","slug":"the-younger-generation-should-adopt-virtuous-conduct-bhadohi-news-c-192-1-svns1033-160184-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सदाचार अपनाएं युवा पीढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सदाचार अपनाएं युवा पीढ़ी
विज्ञापन
कथा कहते संत पंकज महराज, स्रोत सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में शुक्रवार को परम संत बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी संत पंकज महाराज की शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध व आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा के आठवें पड़ाव पर सत्संग का आयोजन किया गया। संत महाराज ने लोगों से शाकाहार अपनाने और नशे से दूर रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन बेहद अनमोल है। इसे केवल सांसारिक सुख-सुविधाओं और धन-संपत्ति जुटाने में नहीं गंवाना चाहिए। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियां निभाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन समय निकालकर प्रभु का भजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भजन का अर्थ केवल गाना-बजाना नहीं, बल्कि प्रभु की साधना और आंतरिक आध्यात्मिक अनुभूति है। आगे कहा कि युवाओं को देश की धरोहर बताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को शाकाहारी, सदाचारी और चरित्रवान बनाना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जैसा अन्न खाया जाता है, वैसा ही मन और विचारों पर प्रभाव पड़ता है। नशे से युवाओं को दूर रखने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। इस दौरान संत ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और मथुरा स्थित जयगुरुदेव आश्रम में 17 से 21 दिसंबर तक होने वाले वार्षिक भंडारा सत्संग मेले में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोतीलाल सिंह, जयेन्द्र सिंह एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सत्संग के बाद जनजागरण यात्रा अगले पड़ाव ग्राम बिरौरा, ब्लॉक छानबे के लिए रवाना हो गई।