{"_id":"6287c2c07e88fc2c335d5fba","slug":"the-young-man-stopped-the-construction-of-the-drain-gave-a-complaint-in-the-police-station-bhadohi-news-vns654583618","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने रोका नाला निर्माण, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने रोका नाला निर्माण, थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
फोटो-05
युवक ने रोका नाला निर्माण
दुर्गागंज। सुरियावां ब्लॉक के एकौनी गांव में शुक्रवार को नाला निर्माण का शुभारंभ भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सालिकराम ने किया। करीब एक घंटे के बाद ही एक युवक ने निर्माण रोक दिया। इससे नाराज संगठन के पदाधिकारियों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
किसानों ने कहा कि अभोली और सुरियावां ब्लॉक के दर्जनों गांव बारिश के पानी से डूबे जाते हैं और खेतीबारी पर असर पड़ता है। गत दिनों हुए विरोध-प्रदर्शन पर तहसील अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि मांगें पूरी की जाएंगी। सुरियावां ब्लॉक के एकौनी, सरायभावसिंह गांव में पैमाइश भी करा दी गई है। शुक्रवार को एकौनी में नाला निर्माण का शुभारंभ होते ही एक युवक ने व्यवधान किया। प्रशासन जल्द ही इस पर कोई निर्णय नहीं लेगा तो वह चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर संदीप बिंद, श्यामधर यादव, राजेंद्र पाल, अशोक कुमार यादव, वंशराज यादव आदि रहे। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां विश्व ज्योति राय ने कहा कि तहरीर मिलने पर पुलिस जांच कर रही है। नाला निर्माण में व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा।