फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The woman made serious allegations against the policeman of the police station

दरोगा पर गंभीर आरोप

Fri, 30 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The woman made serious allegations against the policeman of the police station
भदोही। क्षेत्र के एक कालोनी में रहने वाली एक महिला ने कोतवाली के दरोगा पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला की तरफ से पहले कोतवाली में तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह से भी शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक कोविड पाजिटिव होने के बाद से क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

ज्ञात हो, कुछ महीने पूर्व एक छात्रा ने भदोही कस्बा पुलिस चौकी के एक दरोगा पर संगीन आरोप लगाया था। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उधर, पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति प्रयागराज में रहते हैं। पति की अनुपस्थिति में आरोपी दरोगा उनके घर पहुंच जाता है और जबरदस्ती करता है। ऐसा वह आए दिन करता है। मामले की जानकारी पति को देने के बाद पति ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी और एसपी से शिकायत की। कहा कि दबंग दरोगा के चलते उसका परिवार परेशान है। इस बाबत शहर कोतवाल सदानंद सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है। मारपीट के एक मामले में दरोगा वहां गए जरूर थे, लेकिन ये संगीन आरोप जांच का विषय है। पुलिस अधीक्षक जो कोरोना संक्रमित हैं ने कहा कि वह होम आइसोलेशन में हैं। शिकायत उनके संज्ञान में नहीं हैं। उन्होंने मामले की छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed