फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The woman accused the soldier of physical abuse, complaint to the SP, the accused refused to identify 

युवती ने सिपाही पर शारीरिक शोषण का लगाया आरोप, एसपी से शिकायत, आरोपी ने पहचानने से किया इंकार

Thu, 22 Apr 2021 06:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Apr 2021 06:42 PM IST
सार

औरैया जिले की रहने वाली है युवती, भदोही में तैनात एक सिपाही पर लगाया आरोप

विज्ञापन
The woman accused the soldier of physical abuse, complaint to the SP, the accused refused to identify 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भदोही में औरैया जिले की एक युवती ने बुधवार को पुलिस लाइन जा कर एक सिपाही पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। जबकि आरोपी सिपाही ने युवती को पहचानने तक से इनकार कर दिया। युवती ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


युवती ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि आरोपी सिपाही और वह एक ही कालेज में पढ़ते थे। पड़ोसी गांव का आरोपी कई माह तक उसके यहां किराये पर कमरा लेकर रह चुका है। उसी दरम्यान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बताया कि इस दौरान उसने उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी मंदिर में उसकी मांग में सिंदूर भी भर चुका है। इस दौरान पुलिस की नौकरी मिली और वह ज्ञानपुर आ गया। युवती के अनुसार, एक सप्ताह पूर्व उसने पुलिस लाइन आकर सिपाही से शादी की बात की तो उसने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए भगा दिया था। इस संबंध में आरआई रमाकांत पांडेय ने कहा कि युवती आई थी, लेकिन कोई प्रार्थनापत्र न देकर सिपाही पर आरोप लगा रही थी। पुलिस अधीक्षक तक मामला पहुंचने पर हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed