फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The weather is pleasant after two hours of rain,

Bhadohi News: दो घंटे बारिश से मौसम सुहाना, जलजमाव ने बढ़ायी परेशानी

Wed, 02 Aug 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The weather is pleasant after two hours of rain,
भदोही। पिछले कुछ दिनों से तीखी धूप और उमस की मार झेल रहे नगरवासियों को मंगलवार की शाम दो घंटे हुई बारिश से राहत मिली। हालांकि नगर के विभिन्न सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे पैदल चलने में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को दिनभर उमस भरी गर्मी और तीखी धूप के बाद शाम पांच के आसपास तेज हवाएं चलने लगी और आसमान में काले बादल छा गए। थोड़ी ही देर में बारिश शुरू हो गई, जो दो घंटे तक जारी रही। बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी में परेशान लोगों ने बारिश होते ही राहत की सांस ली। वहीं बच्चे घर की छतों पर बारिश में उछल कूद करते नजर आएं। लगभग दो घंटे हुई बारिश के बाद नगर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। जिससे आवागमन करने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। नगर के जल्लापुर, नईबस्ती, बंधवा नईबस्ती, छेड़ीबीर, घमहापुर, काशीपुर, पकरी मोहल्लों में बारिश के पानी के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी। यह बारिश के केवल भदोही के ही क्षेत्रों में ही हुई। जिले के अन्य इलाकों में एक बूंद पानी नहीं गिरा। जिससे उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed