{"_id":"6001d95f8ebc3e2e7841a584","slug":"the-wait-is-over-health-workers-will-be-vaccinated-at-three-centers-today-bhadohi-news-vns5693480200","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्मः आज तीन केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्मः आज तीन केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय से कोरोना वैक्सीन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह।
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कोरोना टीकाकरण के लिए बहुप्रतीक्षित वैक्सीन बृहस्पतिवार देर रात जिले में पहुंच गई। रात करीब 2.55 बजे पहुंची वैक्सीन को सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने अपने दफ्तर में बने जिला वैक्सीन स्टोर में वैक्सीन की 6480 डोज को सुरक्षित रखवाया। कहा कि शनिवार को सुबह नौ बजे से वैक्सीनेशन शुरू होगा। इसके लिए पहले चरण में निर्धारित तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई। वैक्सीनेशन को लेकर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह रहा। शनिवार को तीनों केंद्रों पर 100-100 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस वार्ता में वैक्सीनेशन की जानकारी दी। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद से गोपीगंज, सुरियावां सीएचसी और ज्ञानपुर जिला अस्पताल में वैक्सीन को भेज दिया गया। इससे पूर्व सीएमओ कार्यालय से सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वैक्सीन को तीनों केंद्रों के लिए रवाना किया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उत्साह पूर्वक वैक्सीन का स्वागत किया। इसके अलावा गोपीगंज और सुरियावां सीएचसी में वैक्सीन भेजी गई।
सीएमओ के मुताबिक शनिवार को 300 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा। लालानगर संवाददाता के अनुसार, गोपीगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची। शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन के पहुंचते ही अवकाश प्राप्त चिकित्सक डॉ. बीके पांडेय, अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. अखिलेश पाठक, डॉ. राकेश जायसवाल समेत चिकित्सकों ने वैक्सीन पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही नारियल फोड़कर सुरक्षा घेरे में वैक्सीन को सुरक्षित रूप से कमरे में रखवाया गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी रखे गए वैक्सीन की देखरेख में लगे रहे। हॉस्पिटल कैंपस में कोरोना वैक्सीन आने की सूचना मिलने के बाद कुछ भीड़ भी एकत्रित हो गई, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने दूरी बनाकर रहने का निर्देश भी दिया। कोविड-19 की देखरेख कर रहे डॉ. राकेश जायसवाल ने बताया कि 110 वैक्सीन आई है। शनिवार को 100 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, सुरियावां स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी प्रभारी डॉ. आरबी पाठक ने वैक्सीन का विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। एंबुलेंस वैन से उतारने के बाद स्वास्तिक का चिह्न बनाकर फूल माला से पूजन कर नारियल चढ़ाया। इसके बाद वैक्सीन को आईएलआर में रखवाया गया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी भावुक भी हो गए। बोले भगवान धनवंतरी सभी की रक्षा करें। देश के प्रधानमंत्री और वैज्ञानिकों ने साबित कर दिया कि भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। शनिवार को 100 लोगों को वैक्सीन लगेगी, जिसमें सर्वप्रथम मैं खुद लगवाऊंगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा जवानों की निगरानी में रहेगी वैक्सीन
शनिवार को जिले के जिला अस्पताल और दो अन्य सीएचसी पर पहुंची वैक्सीन को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। सीएमओ कार्यालय में बने वैक्सीन स्टोर में कोरोना वैक्सीन जहां सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है, वहीं पुलिस के जवान भी उसकी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। इसी तरह जिला अस्पताल, सुरियावां और गोपीगंज सीएचसी में भी वैक्सीन को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है।