फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The wait for teachers is over, the date of school allotment is fixed

Bhadohi News: शिक्षकों का इंतजार खत्म, स्कूल आवंटन की तिथि तय

Thu, 07 Sep 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The wait for teachers is over, the date of school allotment is fixed
सूबे के अलग-अलग जिलों से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों के स्कूल आवंटन का इंतजार खत्म हो गया। सचिव बेसिक शिक्षा का पत्र आने पर बेसिक शिक्षा विभाग स्कूल आवंटन की कवायद में जुट गया है। 16 सितंबर को 209 शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूल आवंटित हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 55 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए करीब 3800 शिक्षक, 500 अनुदेशक और आठ सौ शिक्षामित्र तैनात हैं। पिछले महीने अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत दो चरणाें में 209 शिक्षक जिले में आए। स्कूल आवंटन के लिए शिक्षक और शिक्षिकाओं ने आवेदन किया है। अगस्त में होने वाला स्कूल आवंटन अपरिहार्य कारणों से रुक गया था। इससे अस्थायी तौर पर ही शिक्षक भेजे गए स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। करीब एक महीने बाद सचिव बेसिक शिक्षा प्रताप सिंह बघेल ने पत्र भेजकर स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। आवंटन के लिए मिर्जापुर मंडल में शामिल भदोही में 16 सितंबर की तिथि तय की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि स्कूल आवंटन को लेकर पत्र आ गया है। 16 सितंबर को जिले में आए शिक्षकों को विद्यालय आवंटित हो जाएंगे। सबकुछ बेसिक शिक्षा परिषद से ही तय होगा। महिला, दिव्यांग को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन स्कूलों में एक या दो शिक्षक हैं, पहले उन्हें भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed