फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The vandals demolished a part of the house with a bulldozer

Bhadohi News: मनबढ़ों ने बुलडोजर से ढहाया मकान का एक हिस्सा

Sat, 25 Jan 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The vandals demolished a part of the house with a bulldozer
नगर के मोहल्ला पीरखांपुर में शुक्रवार को सुबह मनबढ़ युवकों ने बुलडोजर लगाकर एक मकान के आगे का हिस्सा जबरन ढहा दिया। उक्त मकान को लेकर किरायेदार और मकान मालिक के बीच विवाद चल रहा है। वहीं मामले में न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुलडोजर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खालिद उक्त मकान में 25 वर्ष से काबिज है। उसने बताया कि मकान के बदले में उसने लाखों रुपये एडवांस दिया है। इसको लेकर दिवानी न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। इसके बाद भी मकान मालिक बिना एडवांस वापस किए, मकान खाली कराने पर अमादा है। बताया कि सुबह मनबढ़ विपक्षी कुछ युवकों के साथ बुलडोजर लेकर आया और मकान में ताला बंद होने के बाद भी मकान के सामने का हिस्सा ढहा दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

बुलडोजर को कोतवाली ले आई। इस संबंध में किरायेदार ने एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कब्जे का विवाद है। बुलडोजर को कब्जे ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed