फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The truck overturns the truck, the rider survives narrowly

कार पर पलटा बालू लदा ट्रक, बाल-बाल बचे सवार

Thu, 26 Nov 2020 05:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
The truck overturns the truck, the rider survives narrowly
भदोही। बाइपास मार्ग पर मथुरापुर के समीप बृहस्पतिवार को बालू लदा ट्रक एक कार पर पलट गया। संयोगवश कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। केवल चालक मामूली रूप से घायल हुआ। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील के छेरहटी गांव निवासी अशोक पांडेय पांच लोगों के साथ स्विफ्ट कार से प्रयागराज जा रहे थे। सुबह 9.30 बजे जब उनकी कार बाइपास मार्ग के मथुरापुर से गुजर रही थी, तो सड़क पर गलत दिशा से बालू लदा ट्रक असंतुलित होने के कारण लहराते हुए आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार भी तेज थी। समय रहते कार चालक की नजर ट्रक पर पड़ गई। मगर जब तक वह अपनी कार को साइड लगाता, तब तक ट्रक कार के पिछले हिस्से पर पलट गई। घटना में चालक मामूली रूप से घायल हो गया। जबकि अंदर बैठे अशोक पांडेय और तीन अन्य लोग बच गए। मौके पर जुटी भीड़ ने लोगों को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed