फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The tricolor was waved gracefully on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

Wed, 27 Jan 2021 05:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
The tricolor was waved gracefully on Republic Day
पुलिस लाइन ज्ञानपुर में ध्वजारोहण करते सांसद रमेश चंद्र बिंद। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। गणतंत्र दिवस की 72वीं वर्षगांठ मंगलवार को जिले में उमंग-उल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। सरकारी- गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। जिससे पूरे दिन जिले में आजादी के तराने गूंजते रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कलेक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण कर भारतीय संविधान के संकल्प को पढ़कर दुहराया और उसके बाद पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि देश में संविधान लागू हुए 71 वर्ष हो गए हैं। भारतीय संविधान का निर्माण भारत वासियों को न्याय, विचार, मत, विश्वास, धर्म की स्वतंत्रता, पद और अवसर की समानता, व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्रीय एकता और बंधुत्व प्रदान करने के लिए हुआ था। आंतरिक एवं वाह्य शक्तियां इसे विखंडित करना चाहती है, उसकी रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सांसद रमेश चंद्र बिंद ने ध्वजारोहण के बाद सफेद कबूतर छोड़कर शांति का संदेश दिया और परेड को सलामी दी। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। देश प्रत्येक क्षेत्र शिक्षा, उद्योग, धंधे, कृषि, आदि क्षेत्रों में निरंतर विकास कर आगे की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरक्षी एवं थानाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र दिया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, भदोही विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, एडीएम शैलेंद्र मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, एएसपी रविंद्र वर्मा आदि रहे। सुबह जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। पर कारागार में कैदियों को मिष्ठान वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसील कार्यालय में एसडीएम चंद्रशेखर और तहसीलदार देवेंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सभी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस पर नियमों का पालन करने व संविधान के नियमों का उल्लंघन न करने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल चतुर्वेदी, संजय दुबे, अनूप दुबे, नागेंद्र मिश्रा आदि रहे। कार्यालय पर डीआईओएस अशोक चौरसिया, बीएसए कार्यालय पर बीएसए अमित कुमार सिंह, पशुपालन विभाग में सीवीओ डॉ. जेडी सिंह, बिजली विभाग कार्यालय पर एक्सईएन मनोज सिंह, पूर्ति कार्यालय पर डीएसओ सीमा सिंह, विपणन कार्यालय पर श्याम कुमार मिश्रा, डीएचओ कार्यालय पर एसके तिवारी, विकास भवन पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्युत उपकेंद्र मिश्राईनपुर में जेई विजयशंकर के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर जेपी सिंह, प्रेम शंकर, दिलीप पांडेय, रमाकांत, लालचंद मौर्य, प्रहलाद बिंद ,गुनराज बिंद आदि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed