{"_id":"602fb06b8ebc3ee9794b8848","slug":"the-thieves-locked-people-in-the-room-and-took-away-the-goods-with-cash-bhadohi-news-vns575510145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने लोगों को कमरे में बंद कर नकदी संग ले गए सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने लोगों को कमरे में बंद कर नकदी संग ले गए सामान
विज्ञापन
चौरी। थाना अंतर्गत कस्बा चौकी पुलिस न तो चोरों पर अंकुश लगा पा रही है और न ही चोरी की घटनाओं को रोकने में सफल हो पा रहीं है । बृहस्पतिवार की रात में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए अनेगपुर गांव के एक रिहायशी मकान को निशाना बनाया। चोर इस दौरान मकान से कुल 10 हजार नकदी के साथ हजारों रुपये मूल्य के सामान भी उठा ले गए।
पीड़ित ललित दुबे ने शुक्रवार की सुबह चौरी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद कमरे में सो रहे थे। इसी बीच कुछ चोर रस्सी के सहारे छत पर चढ़कर अंदर दाखिल हो गए। पीड़ित के मुताबिक जिस कमरों में लोग सो रहे थे उसे चारों ने पहले ही बाहर से बंद कर दिया और घर के अन्य कमरों का ताला तोड़कर नकदी समेत कई महंगे कपड़े, गहने और सामान ले गए। वहीं जब घर में रात के समय खड़खड़ाहट की आवाज सुनकर सो रहें लोग जागे तो देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। परिवार के लोगों के शोरगुल मचाने पर शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने दरवाजा खोला।
वहीं चोरी की तहरीर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरी करने वालों का कोई सुराग नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष रामदरश ने बताया कि पुलिस चोरों को पकड़ने में पूरी कोशिश कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जब तक ग्रामीणों का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक पुलिस को चारों को ढूंढने में दिक्कत होगी।