फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The team returned after doing a cleanliness survey, the situation was bad

स्वच्छता सर्वेक्षण कर लौटी टीम,स्थिति बदहाल

Thu, 17 Mar 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
The team returned after doing a cleanliness survey, the situation was bad
गोपीगंज। स्वच्छता मिशन का सर्वेक्षण कर टीम लौट गई, लेकिन नगरवासियों को लाखों रुपये से बने सामुदायिक शौचालयों की स्थिति बदहाल ही नजर आ रही है। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने टीम पर सर्वेक्षण में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कहा कि स्वच्छता मिशन योजनान्तर्गत दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में करोड़ों की लागत से दर्जनों सामुदायिक शौचालय जनहित को देखकर बनवाया गया है। जो रखरखाव में बरती जा रही उपेक्षा के कारण उपयोग में नहीं आ रहे हैं। तीन दिन पूर्व गोपीगंज नगर में आई टीम को पालिका कर्मचारियों ने बदहाल पड़े शौचालयों के आगे-पीछे चूने का छिड़काव, फूलों का गमला रखवाकर सर्वेक्षण करा दिया। नगर के प्रमुख स्थानों पर स्थित शौचालय न साफ हैं न मामूली खराबियों से दुरुस्त कराए जा सके। त्योहार में बढ़ रही भीड़ जब कभी शौचालयों का उपयोग करने पहुंचती है उस समय वापस लौटना पड़ता है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की। गोपीगंज नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लादास गुप्ता ने कहा कि टीम ने आकर स्वच्छता सर्वेक्षण कर लौट गई है। जब सर्वेक्षण किया जा रहा था तब कोई आरोप लगाने वाला नहीं दिखा। टीम के जाने पर वही लोग सवाल उठा रहे हैं जिनको जनहित के कार्यों से कोई मतलब नहीं है। सर्वेक्षण रिपोर्ट में जो रैंक नगर पालिका को मिलेगा उस पर संतोष जताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed