{"_id":"681babf78986330fcd091527","slug":"the-tank-was-built-the-pipes-were-laid-and-then-the-connection-was-given-the-taps-are-still-dry-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-125825-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: टंकी बनी, पाइप बिछाई फिर दिया कनेक्शन, अब भी सूखी हैं टोटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: टंकी बनी, पाइप बिछाई फिर दिया कनेक्शन, अब भी सूखी हैं टोटियां
विज्ञापन
चौरी। टंकी बनी, पाइप बिछाई फिर कनेक्शन दिया। एक साल बीत गया लेकिन अब भी टोटियां सूखी हैं। यह हाल है चौरी खास की बस्तियों का। यहां पेयजल संकट बरकरार है। इससे पांच हजार लोग परेशान हैं।
चौरी खास में एक वर्ष पहले जल जीवन मिशन योजना से टंकी का निर्माण कराया गया। कार्यदायी संस्था ने गांव में पाइपलाइन बिछा दी। गांव में लगभग 800 कनेक्शन भी दिए गए। बावजूद लोगों के घर पानी नहीं पहुंचा। गांव की लगभग एक हजार आबादी वाली नईबस्ती में अब तक लोगों को पानी की एक बूंद नसीब नहीं हो सकी है। अन्य बस्तियों में पानी पहुंचता तो है लेकिन एक बाल्टी पानी भरने में लगभग आधे घंटे का समय लगता है। कई जगह पर कार्यदायी संस्था की ओर से बिछाई गई पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव के निवासी सरफराज अंसारी, इम्तियाज मंसूरी ने बताया कि सरकार की यह बेहतर योजना लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। गांव की प्रधान साबिया महबूब ने बताया कि अब तक ऑपरेटर की तैनाती नहीं हो सकी है। गांव के कई हैंडपंप गर्मियों में पानी छोड़ देते हैं। इससे समस्या और विकट हो जाती है।
एनएचएआई द्वारा सड़क चौड़ीकरण में 12 से 14 सौ मीटर पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है। जहां पाइप बिछाई जानी है वहां कुछ विवाद है। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। फिलहाल डायरेक्ट पंप से सप्लाई की जा रही है। जल्द ही व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली जाएगी। - मुजीब अहमद, एक्सईएन, जलनिगम, ग्रामीण।