फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The students made ??good -It Model

छात्रों ने बनाए अच्छे -अच्छे माडल

Mon, 22 Dec 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Mon, 22 Dec 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
The students made ??good -It Model
दयावंती पुंज माडल स्कूल में प्रख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम के 127वें जयंती पर सोमवार से सप्ताह व्यापी गणित सप्ताह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 शिक्षकों ने रामानुजम के सिद्धांतों एवं कार्यों की चचा और उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने रामानुजम के सिद्धातों से संबंधित माडलों को रोचक ढंग से     प्रदर्शित किया।


विद्यालय के शिक्षकों के संरक्षण में गणित से जुड़े खेल का आयोजन किया गया। प्रतिभागी छात्रों ने बुद्धि कौशल, प्रेरणा से जुड़े विभिन्न माडलों के जरिए अपनी विलक्षण बुद्धि का परिचय दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में आए आगंतुकों ने बच्चों की मेधा की सराहना की। सप्ताह व्यापी कार्यक्रम में गणित के रोचक खेल एवं गणित दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा एक और दो के छात्रों ने हिस्सा लिया। गणित प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानाचार्य डा. राजकुमारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान झूलेदार ब्रिज, काइलोमीटर, गेम्स, नंबर इन नंबर, मैथ माडल आदि माडल पेश किया। कार्यक्रम की समन्वयक शिल्पी प्रिया एवं अन्य गणित के शिक्षकों ने सहभागिता दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने उत्कृष्ट माडल तैयार करने वाले छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किया। इस मौके पर धर्मेन्द्र त्रिपाठी, सविता तिवारी, पवन सिंह, शुभेंद्र सिंह, राजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed