फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The streets of Gyanpur will be illuminated with milky light

Bhadohi News: दूधिया रोशनी से जगमग होंगी ज्ञानपुर की सड़कें

Sat, 30 Sep 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
The streets of Gyanpur will be illuminated with milky light
ज्ञानपुर। नगर की सड़कें जल्द ही दुधिया रोशनी में जगमग करेंगी। नगर में 70 लाख की लागत से हाईमास्ट लाइट लगाया जाएगा। शासन की ओर से इसके लिए बजट की स्वीकृति मिल चुकी है। नगर पंचायत की ओर से इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। नगर के प्रमुख तिराहे और चौराहों के अलावा भीड़भाड़ से गुलजार रहने वाली जगहों पर हाईमास्टम लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर पंचायत जिले की सबसे पुरानी नगर पंचायत है। मुख्यालय होने के कारण यहां हर दिन बड़ी संख्या में बाहरी लोगों का आना-जाना होता है और देर शाम तक विभागीय कार्य भी होते रहते हैं। 22 हजार की आबादी के 11 वार्ड वाले नगर पंचायत में तमाम ऐसी जगहें हैं, जहां पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। केएनपीजी महाविद्यालय, मस्जिद रोड, पुरानी बाजार, कल्याणीवीर, वार्ड नंबर पांच यादव बस्ती, चकटोडर मार्ग बालीपुर जैसे कुछ ऐसे स्थान हैं। जहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में पांच महीने पहले नगर पंचायत प्रशासन की ओर से हाईमास्ट के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर शासन की स्वीकृति मिल चुकी है। शासन की ओर नगर के सभी वार्ड एक-एक हाईमास्टम लाइट के अलावा कुछ चिन्हित स्थानों पर स्ट्रीट स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की तैयारी है। ईओ राजेंद्र दूबे ने बताया कि हाई मास्ट लाइट नगर के प्रमुख चौराहा और सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा। इसके लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। जल्द ही पूरा नगर दुधिया रोशनी से जगमग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed