फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The staff of the Pathology Center fled after seeing the investigation team

जांच टीम देख फरार हुए पैथालाजी केंद्र के स्टाफ

Thu, 04 Aug 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The staff of the Pathology Center fled after seeing the investigation team
भदोही। बुधवार को डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. अमरनाथ इंदिरा मिल स्थित एक डायग्नोस्टिक केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो संचालक और स्टाफ भाग गए। इसके बाद जांच अधिकारीगण वहीं से लौट आए। तहसीलदार ने कहा कि उक्त केंद्र को सीज करने के लिए डीएम को आख्या भेज दी गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में सभी पैथालॉजी की जांच करने के निर्देश मिले हैं। सूची में लगभग दो दर्जन नाम हैं। उन्हीं में से एक की जांच करने जब बुधवार को दोपहर एक बजे पहुंचे तो संचालक और स्टाफ फरार हो गए। कोई कागजात भी दिखाने वाला नहीं मिला। बताया कि काफी इंतजार के बाद एक महिला स्टाफ आई लेकिन कोई कागजात दिखा नहीं सकी। उसने कहा कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में बाकी पैथालाजी की जांच किए बगैर टीम को लौटना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि दूसरे सभी पैथालाजी केंद्रों को औचक निरीक्षण की जानकारी हो जाने से आज जांच हो पाना संभव नहीं था। कहा कि एकमात्र पैथालॉजी को सीज करने के लिए डीएम से संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed