फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The secretary does not know, the garbage vehicle reached the block

Bhadohi News: सचिव को पता नहीं, ब्लॉक में पहुंची कूड़ा गाड़ी

Sat, 11 Mar 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
The secretary does not know, the garbage vehicle reached the block
ज्ञानपुर। शहर की तर्ज पर गांव में कूड़ा निस्तारण के लिए चयनित मॉडल गांव में अभी काम आधा भी नहीं हो सका है, लेकिन फर्मों के तालमेल से कूड़ा गाड़ी सहित अन्य उपकरण ब्लॉकों में पहुंचने लगे हैं। जिसको लेकर सचिव और प्रधान अनजान है। इसको लेकर प्रधानों ने नाराजगी जताई है। मामले में उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के फेज-2 में जिले के 14 गांवों को पूर्व में मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया है। जिसमें करीब पांच करोड़ 71 लाख की लागत से रिकवरी रिसोर्स सेंटर, कंपोस्ट पिट और सूखा, गीला कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की जा रही है। अब तक करीब 60 फीसदी काम पूर्ण हो सका है। वहीं दूसरी ओर फर्मों से तालमेल बनाकर जिला स्तर से ही कूड़ा गाड़ी की आपूर्ति शुरू हो गई है। सुरियावां ब्लॉक में कूड़ा गाड़ी की खेप आते ही ग्राम प्रधानों और सचिवों के कान खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को कई ग्राम प्रधानों ने इस पर नाराजगी जताते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की। उनका आरोप है कि पंचायत स्तर से खरीद होने की बजाए जिले से ही आपूर्ति की जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश कुमार यादव ने कहा कि अभी मॉडल गांव का काम पूर्ण नहीं हो सका है। 90 फीसदी काम पूर्ण होने पर ही जरूरी उपकरण की खरीद होगी। ब्लॉक में कहां से कूड़ा गाड़ी आई है उसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed