फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The screws will be tightened on the quacks, the teams will mark

झोलाछाप पर कसेगा शिकंजा, चिन्हित करेगी टीमें

Fri, 11 Feb 2022 05:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
The screws will be tightened on the quacks, the teams will mark
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में झोलाछाप की अब खैर नहीं है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने सीएचसी अधीक्षकों को पत्र लिखकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में संचालित ऐसे क्लीनिकों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। चुनाव बाद 15 मार्च तक उसकी रिपोर्ट देने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिले में दो राजकीय, छह सीएचसी, 17 पीएचसी सहित 100 से अधिक सरकारी स्वास्थ्य विभाग के सब सेंटर है। इसी तरह 50 से अधिक छोटे और बड़े पंजीकृत नर्सिंग होम और छोटे अस्पताल संचालित है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में झोलाछाप एक-एक कमरे में क्लीलिक खोलकर आम लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। मरीजों से इलाज के नाम पर धन उगाही की जाती है। साथ ही सामान्य दवाएं दी जाती हैं। ऐसे में कई बार मरीज की हालत गंभीर हो जाती है। अब तक कई मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाता है, लेकिन उसके बाद मामला शांत हो जाता है। नतीजतन झोलाछाप की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की ठान ली है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि झोलाछाप को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने के लिए डॉक्टरों की टीम का गठन किया है। सीएचसी अधीक्षक की निगरानी में न्याय पंचायत स्तर के स्वास्थ्यकर्मी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बगैर डिग्री के मरीजों का इलाज करने वाले को चिह्नित करेगी और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी। एक साल में स्वास्थ्य विभाग ने 15 से अधिक झोलाछाप पर मुकदमा दर्ज करा चुका है। इसमें अईनछ, कटरा, ठकुराईन के तारा, गोपीगंज सहित अन्य क्षेत्रों में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed