{"_id":"61b8e84b244098224207e5d6","slug":"the-runners-of-mirzapur-dominated-the-first-day-of-the-children-s-sports-competition-bhadohi-news-vns6279477189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन मिर्जापुर के धावकों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन मिर्जापुर के धावकों का रहा दबदबा
विज्ञापन
ज्ञानपुर स्थित पुलिस लाइन परिसर में छठीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को दौड़ में मिर्जापुर के धावकों का दबदबा रहा। बालक और बालिका दोनों मिलाकर दौड़ की अलग-अलग कुल 10 स्पर्धा में से पांच में मिर्जापुर के धावकों ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं भदोही जिले के चार और सोनभद्र के एक धावक ने पहला स्थान हासिल किया।
शिक्षा विभाग की तरफ से विज्ञप्ति में बताया गया कि उच्च प्राथमिक के 100 मीटर बालक वर्ग में मिर्जापुर के दूधनाथ ने पहला स्थान हासिल किया। भदोही के संदीप ने दूसरा और यहीं के प्रिंस को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह उच्च प्राथमिक 400 मीटर बालक वर्ग में भदोही के राहुल ने बाजी मारी। यहीं के विनोद को दूसरा और मिर्जापुर के दूधनाथ को तीसरा स्थान हासिल हुआ। 600 मीटर बालक वर्ग में भदोही के विनोद को प्रथम, मिर्जापुर के किशन गोंड़ को द्वितीय और भदोही के संतोष को तृतीय स्थान मिला। 600 मीटर बालिका वर्ग से मिर्जापुर की सीमा ने पहला स्थान हासिल किया। प्राथमिक विद्यालय स्तर के 50 मीटर दौड़ में मिर्जापुर के गौतम ने पहला, भदोही के अंकित ने दूसरा और सोनभद्र के हंसराज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर में भी मिर्जापुर के गौतम ही पहले स्थान पर रहे, जबकि सोनभद्र के प्रीतम द्वितीय व रंजन सिंह को तृतीय स्थान मिला। चार सौ मीटर बालक वर्ग में भदोही के किशन, मिर्जापुर के मुकेश व भदोही के आकाश को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। प्राथमिक वर्ग के 50 मीटर बालिका वर्ग में भदोही की आलिया, सोनभद्र की वंदना व मिर्जापुर की आइसा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल हुआ। 100 मीटर बालिका वर्ग में सोनभद्र की मानती, भदोही की रागिनी व सोनभद्र की आनी अव्वल रहीं। प्राथमिक के ही 400 मीटर बालिका वर्ग में मिर्जापुर के अंजनी मौर्या, सोनभद्र की आवी व चांदनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। इससे पहले जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. फतेह बहादुर सिंह, बीएसए भदोही भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए सोनभद्र हरिवंश कुमार ने सलामी ली।