{"_id":"67c5fd5722babb437d028b15","slug":"the-role-of-commitment-along-with-dedication-devotion-and-discipline-is-important-for-success-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-123071-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सफलता के लिए डेडिकेशन, डिवोशन, डिसिप्लिन के साथ कमिटमेंट की भूमिका अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सफलता के लिए डेडिकेशन, डिवोशन, डिसिप्लिन के साथ कमिटमेंट की भूमिका अहम
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में थ्री डी और सी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डेडिकेशन, डिवोशन, डिसिप्लिन के साथ कमिटमेंट सफलता के लिए बहुत आवश्यक है। खेल से न सिर्फ अनुशासन के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी पल्लवित होती है, जो व्यक्तित्व के विकास के लिए उपयोगी है।
यह बातें काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ोत्सव में सफल प्रतिभागी विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शाहिद परवेज ने कही। प्रतियोगिता की ओवर ऑल चैंपियन बालक वर्ग में रविंद्र कुमार बिंद और बालिका में अंकी यादव को ट्रॉफी दिया गया। सोमवार को 200 मीटर दौड़ बालक में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः रविंद्र कुमार बिंद, ऋषभ दूबे और हिमांशु यादव रहे, जबकि बालिका में कशिश, रोशनी प्रजापति और गुड़िया यादव को मिला। 5000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हिमांशु यादव प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय, विजय कुमार तृतीय, बालिका में अंकी यादव प्रथम, अंकिता द्वितीय और ज्ञानी तृतीय रहीं। 1500 मीटर बालिका में अंकी प्रथम, अनुपमा द्वितीय, उजाला सरोज तृतीय, 400 मीटर दौड़ बालक में रविंद्र कुमार बिंद, हिमांशु यादव और संदीप कुमार मौर्य सफल रहे। भाला फेंक में बालक में शनि देवोल बिंद प्रथम, स्वराज पाल द्वितीय, आयुष तृतीय, बालिका में रिंकू यादव प्रथम, उजाला सरोज द्वितीय और सेजल गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका त्रिकूद में प्रथम स्थान रिंकी पाठक, द्वितीय कशिश और तृतीय सेजल गुप्ता ने प्राप्त किया। ऊंची कूद बालक में प्रथम तीन पुरस्कार क्रमशः संदीप कुमार मौर्य, विजय कुमार और ओम प्रकाश तिवारी को मिला। इसके पूर्व प्राचार्य डाॅ. रमेश चंद्र बिंद ने अतिथि का बैज अलंकरण, कैप, शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर घनश्याम मिश्र, राजेंद्र प्रसाद यादव, डॉ.महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. रत्नेश कुमार, डॉ.मोनिका आदि रहीं। संचालन डॉ. ऋचा ने किया।
-- -- -- -- -- -- --
इनसेट
रूसा भवन और आंतरिक द्वार का किया लोकार्पण
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह के पहले दिन नवनिर्मित रूसा भवन और नवीनीकृत आंतरिक द्वार का लोकार्पण मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भरद्वाज और विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक उच्च शिक्षा प्रो.बीएल शर्मा के साथ पूर्व प्राचार्य डॉ. बिंद्रा प्रसाद यादव ने किया। अतिथियों ने महाविद्यालय में पौधरोपण भी किया।