फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The roads leading to the station are in bad condition and passengers are falling into two feet deep pits.

Bhadohi News: स्टेशन जाने वाली सड़कें बदहाल दो फीट गहरे गड्ढे में गिर रहे यात्री

Thu, 01 Oct 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The roads leading to the station are in bad condition and passengers are falling into two feet deep pits.
भदोही नगर के सिविल लाइन रोड पर बना गढ्ढ़ा। संवाद
जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों की तरफ जाने वाले रास्ते खराब हैं। गड्ढों से भरे इन रास्तों पर लोग हिचकोले खाते हुए लोग जा रहे हैं। डेढ से दो फीट गहरे गड्ढ़े बन गए हैं।
विज्ञापन

जहां सड़क बनी भी है तो उसके दोनों तरफ पटरी ही नहीं बनाया गया है। जिससे सड़क पटरी से ऊंची हो गई। हर दिन 10 हजार लोगों को मुश्किलों के बीच सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में ज्ञानपुर रोड, भदोही, परसीपुर, सुरियावां और माधोसिंह, सरायकंसराय जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशन है। इसमें ज्ञानपुर रोड, सुरियावां, भदोही और परसीपुर जैसे स्टेशनों पर हर दिन कम से कम 15 से 20 हजार लोग यात्रा करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर हर दिन 15 ट्रेनों का आना-जाना होता है। वहीं छह से अधिक ट्रेनों का स्टाॅपेज भी होता है। हमारी टीम ने बुधवार को स्टेशन जाने वाले मार्गों की हकीकत देखी। जिसमें जिले के सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन भदोही की सड़क सबसे खराब मिली। वहीं दूसरे प्रमुख स्टेशन ज्ञानपुर रोड जाने वाली सड़क तो बनाई गई, लेकिन दोनों तरफ पटरियां गायब हैं।
भदोही रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाला मार्ग बदहाल है। नेशनल तिराहे से आगे सिविल लाइन होते हुए पकरी फाटक की तरफ जाने वाली एक किमी की सड़क पर 80 से 90 बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इस रोड पर बिजली निगम वर्कशाप कार्यालय, स्कूल है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है।
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर जाने वाले मार्ग को एक साल पहले ही बनाया गया है। आरसीसी वाली यह रोड पड़ाव से स्टेशन की तरफ 500 मीटर है, लेकिन जिम्मेदारों ने पटरी नहीं बनाई है। जिससे कई बार यहां दुर्घटनाएं हो सकी है।

चौरी बाजार के पुराने यूनियन बैंक के पास से निकली यह सड़क सीधे परसीपुर रेलवे स्टेशन तक जाती है। इस सड़क पर रोटहा और कोल्हड, प्राथमिक विद्यालय के अलावा बीआरसी भी है। यह रोड एक दशक पूर्व बना था, लेकिन मरम्मत नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed