{"_id":"570ab9bf4f1c1b5c74c8112d","slug":"the-road-to-the-house-reverberates-molestation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क से सदन तक गूंजेगा छेड़खानी मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से सदन तक गूंजेगा छेड़खानी मामला
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Mon, 11 Apr 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से छेड़खानी के आरोपी शादाब बेग की 48 घंटे बाद भी गिरफ्तारी न होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छेड़खानी की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने और आरोपी की गिरफ्तारी न होने से भदोही कोतवाली पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। व्यापारियों और राजनीतिक दलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद हाथ पर हाथ रख कर बैठ गई है। चेतावनी दी कि आरोपी की जल्दी गिरफ्तारी न हुई तो मामला सड़क से सदन तक में उठेगा।
भाजपा काशी प्रांत की महिला मोर्चा की महामंत्री सपना दूबे ने कहा कि नगर में सरेराह युवती के साथ हुई घटना ने सपा की मानसिकता को उजागर कर दिया है। नारी का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। घटना को लेकर एसपी से वार्ता हुई है। सोमवार को उनसे मिलकर गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। इस प्रकरण में उदासीनता बरती गई तो मामला सड़क से सदन तक जाएगा। व्यापारी नेता विनीत बरनवाल ने कहा कि सत्तापक्ष के विधायक के भतीजे का मामला होने से पुलिस मुकदमा दर्ज कर शांत हो गई है। गिरफ्तारी के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। अविलंब गिरफ्तारी न हुई तो सड़क पर आंदोलन किया जाएगा। सोमवार तक गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को व्यापारी एसपी से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि अपराधी चाहे कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सपा शासन में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं। जब इस पार्टी के मुखिया ही कहते हैं कि युवाओं से गलती हो जाती है तो अन्य लोगों से महिलाओं के प्रति सम्मान की उम्मीद कैसे करें। भदोही से भाजपा के प्रत्याशी रहे शैलेंद्र दूबे टुन्ना ने कहा कि नौकरीपेशा युवती संग हुई यह घटना निंदनीय है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी न कर सत्तापक्ष के इशारे पर काम कर रही है और आरोपी खुले आम घूम रहा है। प्रदीप सिंह ने कहा कि चौकी पुलिस पीड़ित युवती के घर जाकर परेशान कर रही है। उन्हें धमकाया जा रहा है कि मुकदमा वापस ले लो। पीड़ित का भाई गिरफ्तारी के लिए दर-दर भटक रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
इनसेट
खुलेआम घूम रहा छेड़खानी का आरोपी
एसपी बोले, गिरफ्तारी तक शांत नहीं बैठेगी पुलिस
ज्ञानपुर। नगर पालिका कार्यालय के सामने युवती से छेड़खानी का आरोपी भदोही विधायक जाहिद बेग का भतीजा शादाब बेग मुकदमा दर्ज होने के 48 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं हो सका। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश देने का दावा कर रही है पर आरोपी नगर में ही टहलता रहा। चर्चा है कि विधायक से जुड़ा मामला होने से पुलिस भी फूंक-फूंककर कदम रख रही है।
विज्ञापन
मालूम हो कि शुक्रवार की शाम निजी कंपनी में काम कर लौट रही युवती के साथ शादाब बेग समेत दो लोगों ने अश्लील हरकत की थी। उसे मारापीटा और कपड़े भी फाड़ दिए थे। मामला सत्तापक्ष से जुड़ा होने से कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को पहले नजरअंदाज कर दिया था। बाद में युवती की शिकायत पर एसपी पीके मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को रात नौ बजे शादाब बेग समेत दो के खिलाफ छेड़खानी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के 48 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। चर्चा है कि पीड़िता गरीब परिवार की है। कुछ लोग समझौता कराने के लिए धमका रहे हैं। वहीं विधायक जाहिद बेग ने कहा कि शादाब उनका भतीजा है लेकिन परिवार से उसका कोई ताल्लुक नहीं है।
कोट
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। आरोपी की गिरफ्तारी तक पुलिस शांत नहीं बैठेगी।
पीके मिश्र पुलिस अधीक्षक।